- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- हर्ष विहार में 25...
हर्ष विहार में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी अपनी जान

दिल्ली न्यूज़: हर्ष विहार इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक मनोज (25) है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मनोज परिवार के साथ बी ब्लॉक प्रताप नगर सबोली में रहता था। उसके परिवार में पत्नी भारती एक बेटी और एक बेटा है। मनोज ऑटो चलाता था। शुक्रवार देर शाम परिजन नीचे खाना खा रहे थे और उसकी पत्नी बच्चों के साथ भी नीचे ही थी। इसी बीच वह कहने लगा कि मुझे घबराहट हो रही है और वह मकान की दूसरी मंजिल पर चला गया और उसने चुन्नी के सहारे लटक कर फांसी लगा ली। जब परिजनों उपर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मनोज लटका हुआ है। उन्होंने तुरंत उसके कमरे का गेट खोलकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।





