दिल्ली-एनसीआर

21 नए जिलाध्यक्ष नियुक्त, मनोज गोयल को गौतमबुद्ध नगर की जिम्मेदारी: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन

Admin Delhi 1
21 Jun 2022 12:23 PM IST
21 नए जिलाध्यक्ष नियुक्त, मनोज गोयल को गौतमबुद्ध नगर की जिम्मेदारी: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन
x

एनसीआर नॉएडा: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। गौतमबुद्ध नगर में यह जिम्मेदारी मनोज गोयल को सौंपी गई है। महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर हलवासिया ने दी है।

सुधीर हलवासिया ने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर का जिला अध्यक्ष मनोज गोयल को पुनः मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन जिले में वैश्य समाज को एकजुट करने की क्षमताओं को देखते हुए दोबारा किया गया। विगत 5 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में भारी जनसमूह को ले जाने के लिए मनोज गोयल ने प्रेरित किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश संघी (राज्यसभा सांसद) एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री उमेश अग्रवाल (पूर्व विधायक, गुड़गांव) की संस्तुति पर यह नियुक्ति की गई है। केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा मनोज गोयल से भविष्य में इसी प्रकार ऊर्जा सहित कार्य करने की अपेक्षा की गई है।



Next Story