दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम के 208 कर्मचारी अपने सेवा से हुए सेवानिवृत

Admin Delhi 1
1 Sept 2022 11:59 AM IST
दिल्ली नगर निगम के 208 कर्मचारी अपने सेवा से हुए सेवानिवृत
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम के 208 कर्मचारी कल (बुधवार) को सेवानिवृत हुए। दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त (श्रम) ने सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, पीपीओ शीट, लीव एनकैशमेंट के चेक दिये गए। सभी जोन में भी सेवानिवृत कार्यक्रम आयोजित किये गए। निगम के एकीकरण के पश्चात् पहली बार सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत कर्मचारियों को दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की गई।

सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाओं के साथ-साथ सुखमय जीवन की कामना करते हुए पौधे भी भेंट किए इस अवसर पर निगम के उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Next Story