दिल्ली-एनसीआर

20 और नई ई-बसें इस महीने से मिलेंगी, यातायात की समस्या से मिलेगी निजात

Admin Delhi 1
14 Jun 2022 11:35 AM GMT
20 और नई ई-बसें इस महीने से मिलेंगी, यातायात की समस्या से मिलेगी निजात
x

एनसीआर न्यूज़: शहर के लोगों को अगले महीने से यातायात की समस्या से निजात मिल जाएगी। अगले महीने से शहर में 20 ई-बसें की बढ़ोतरी होने जा रही है। जिससे लोगों को काफी होगा। मौजूदा समय में शहर के 3 रूटों पर 29 बसें चल रही है। अब ऐसे में नई बसें मिलने के बाद इनकी संख्या 50 हो जाएगी। बसों की संख्या बढ़ने से सूटों की संख्या 5 हो जाएगी। जिससे लोगों को अधिक लाभ होगा। साथ ही उनके समय की बचत होगी।

लोगों के समय की होगी बचत: शहर में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के के लिए बसों की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। गाजियाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में जुलाई माह से 20 और ई-बसें जुड़ जाएंगे। इन बसों के जुड़ जाने से शहर में रूटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। जिससे लोगों के समय की बचत होगी। इसके लिए निजी कंपनियों द्वारा सर्वे शुरू कर दिया गया है। फिलहाल शहर के तीन रूट दिलशाद गार्डन से मसूरी, कौशांबी से मुरादनगर और लोनी से पुराना बस अड्डा पर 29 ई-बसें चलाई जा रही हैं।

निजी कंपनियों द्वारा मिल रही ई-बसे: गाजियाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के प्रबंधक नरेश एके सिंह ने बताया कि निजी कंपनियों द्वारा गाजियाबाद को 20 ई-बसें मिलने जा रही हैं। जिसके बाद शहर में बसों की संख्या 50 हो जाएगी। बसों की संख्या में बढ़ाओ तिल होने रूट में भी बढ़ोतरी होगी।

Next Story