दिल्ली-एनसीआर

2 भाई गिरफ्तार, 100 से ज्यादा लोगों को बना चुके हैं शिकार

Admin4
30 July 2022 3:50 PM GMT
2 भाई गिरफ्तार, 100 से ज्यादा लोगों को बना चुके हैं शिकार
x

सेक्स के जाल में फंसाकर 100 से ज्यादा लोगों से जबरन वसूली करने वाले सेक्सटॉर्शन गैंग (Sextortion Gang) के दो कथित सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और काफी समय से फरार थे।

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सेक्सटॉर्शन गैंग के इन सदस्यों की गिरफ्तारी एक व्यक्ति की शिकायत के बाद की गई। व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उससे 12,42,850 रुपये जबरन वसूली की थी। पुलिस ने पहले इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था, लेकिन दो सदस्य अहमद खान और आमिर खान फरार चल रहे थे।

डीसीपी (क्राइम) अमित गोयल ने कहा कि उन्हें गुरुवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान से पकड़ा गया। डीसीपी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं और एक सेक्सटॉर्शन गैंग के सदस्य हैं, जिसने 100 से अधिक लोगों को निशाना बनाया है।

आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं के फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों को टारगेट करता था और फिर उन्हें 'फ्रेंड रिक्वेस्ट' भेजता थे।

पुलिस ने बताया कि कुछ समय बाद वो उस व्यक्ति को वीडियो कॉल पर आने के लिए कहते थे और कुछ अश्लील हरकत करने के लिए कहते थे, जिसे वे चोरी-छुपे रिकॉर्ड कर लेते थे। इसके बाद वे उन लोगों को वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर अवैध उगाही करते थे।

Next Story