दिल्ली-एनसीआर

प्राकृतिक आपदाओं से एक साल में 1997 लोगों की मौत, 18 लाख हेक्टेयर फसलें हुई बर्बाद

Rani Sahu
14 March 2023 5:24 PM GMT
प्राकृतिक आपदाओं से एक साल में 1997 लोगों की मौत, 18 लाख हेक्टेयर फसलें हुई बर्बाद
x
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| देश में प्राकृतिक आपदाओं की वजह से साल 2022-23 में कुल 1997 लोगों की जान गई। वहीं 30,615 पशुओं की भी जान गई है। इसके अलावा आपदाओं की वजह से 18,54,901 हेक्टेयर फसलें भी तबाह हुई हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने लोकसभा में बताया कि प्राकृतिक आपदाओं की वजह से जहां देश में 1997 लोगों की मौत हुई है, साथ ही 30,615 पशुओं की भी जान गई। वहीं आपदाओं की वजह से 18,54,901 हेक्टेयर फसलें भी तबाह हुई हैं। इसके अलावा छतिग्रस्त घर और झोपड़ियों की संख्या 3,24,265 है।
गृह राज्यमंत्री ने जानकारी देते हुए ये भी बताया कि विभिन्न जलवायु संबंधी घटनाओं के कारण आई प्राकृतिक आपदाओं की संख्या, उनसे हुए नुकसान तथा नागरिकों को हुई क्षति की राज्यवार सूचना गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीयकृत रूप में नहीं रखी जाती है और ये सूचना राज्यों द्वारा प्रदान की गई है।
--आईएएनएस
Next Story