दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा में 17 साल की लड़की ने युवक से परेशान होकर की आत्महत्या

Admin Delhi 1
13 Sept 2022 5:57 PM IST
नॉएडा में 17 साल की लड़की ने युवक से परेशान होकर की आत्महत्या
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली एक 17 वर्षीय छात्रा ने पंखे से फंदा लगा लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। छात्रा के परिजनों कि कहना है कि एक युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या किया है।

क्या है पूरा मामला: पुलिस ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी एक ही स्कूल में पढ़ती थी। उसने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, यहां पर डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लड़की के पिता ने पुलिस को यह बताया: उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे करवाई गाजियाबाद जनपद की खोड़ा पुलिस करेगी। वही इस बाबत बात करने पर मृतका के पिता ने बताया कि छात्रा को एक युवक लगातार परेशान कर रहा था। इस वजह से वह मानसिक तनाव में थी।

Next Story