दिल्ली-एनसीआर

166 के किए चालान, दिल्ली में अवैध रेस्तरां पर कार्रवाई,14 रेस्टोरेंट-गेस्ट हाउस सील, 20 को बंद का नोटिस

Admin4
8 July 2022 11:30 PM IST
166 के किए चालान, दिल्ली में अवैध रेस्तरां पर कार्रवाई,14 रेस्टोरेंट-गेस्ट हाउस सील, 20 को बंद का नोटिस
x

दिल्ली नगर निगम के अनेक इलाकों में भूतल और छतों पर अवैध तरीके से रेस्तरां चल रहे हैं, तो वहीं महिपालपुर में बड़ी संख्या में गेस्ट हाउसों का संचालन किया जा रहा है। रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस चलाने वालों के पास ना तो निगम का लाइसेंस हैं और ना ही अग्निशमन विभाग की तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र। सूत्रों का कहना है कि अवैध रूप से चल रहे रेस्तरां और गेस्ट हाउसों को निगम के अधिकारियों का अप्रत्यक्ष रूप से संरक्षण प्राप्त है।

जानकारी के मुताबिक एकीकृत निगम से पहले दक्षिण, उत्तरी और पूर्वी निगम में शहरी गांवों में रेस्तरां चलाने की अनुमति देने का योजना को मंजूरी दी गई थी, लेकिन वह लागू नहीं की जा सकी। इसी तरह से अनाधिकृत नियमित कॉलोनियों अनिधकृत कॉलोनियों और शहरीकृत गांव में कारोबारियों को राहत देने के लिए लाइसेंस प्रदान करने की नीति लाई गई थी।

निगम सूत्रों ने बताया कि रेस्तरां , गेस्ट हाउस और भोजन प्रतिष्ठानों को चलाने के लिए निगम से लाइसेंस और अग्निमशन विभाग से अनापत्ति प्रमाण लेना अनिवार्य है। लेकिन पंजाबी बाग, महरौली, महिपालपुर, हौजखास विलेज, छतरपुर, ओखला, करोलबाग, शकरपुर, कृष्णा नगर, गीता कालोनी ,अंसल प्लाजा, ग्रेटर कैलाश -दो मार्केंट, तिलक नगर, मॉडल टाउन , मुखर्जी नगर, फतेहपुरी सहित अन्य इलाके ऐसे हैं जहां सैंकड़ों की संख्या में बगैर लाइसेंस के रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस और आवास प्रतिष्ठान गैर कानूनी तरीके से चल रहे हैं। ओखला में भूतल में चल रहे एक गैर कानूनी रेस्टोरेेंट में आग लगने पर एक युवक की मौत हो गई थी।

क्या कहते हैं निगम के स्वास्थ्य विभाग अधिकारी

दिल्ली नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण जोन में 11 रेस्टोरेंट सील किए गए तो वहीं तीन गेस्ट हाउस को भी सील किया गया है। जबकि दस रेस्टोरेंट स्वत ही बंद कर लिए गए। मध्य जोन में एक रेस्टोरेंट सील किया गया। नजफगढ़ जोन के महिपालपुर में 166 रेस्तरां के चालान किए गए और 20 को बंद करने का नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके अलावा करोलबाग जोन में दस रेस्टोरेंटों का चालान किया गया। निगम स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अन्य जोनों में भी यह कार्रवाई चल रही है।

Next Story