दिल्ली-एनसीआर

ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी मूल के बिना पासपोर्ट-वीजा के रहने वाले 16 लोग गिरफ्तार

mukeshwari
2 Jun 2023 12:21 PM GMT
ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी मूल के बिना पासपोर्ट-वीजा के रहने वाले 16 लोग गिरफ्तार
x

ग्रेटर नोएडा | ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी मूल नागरिकों द्वारा चलाई जा रही ड्रग्स फैक्ट्री के खुलासे के बाद जिले की सुरक्षा को पुख्ता करने की दिशा में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में अवैध रूप से बिना वीजा और पासपोर्ट के रह रहे विदेशी नागरिकों पर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने अब यहां रहने वाले अवैध विदेशी नागरिकों का वेरीफिकेशन कर अवैध रूप से रह रहे 16 अफ्रीकी मूल के विदेशियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अन्य सोसाइटी में भी की जा रही है। 16 अफ्रीकी मूल के विदेशियों को कोतवाली बीटा 2 पुलिस के साथ मिलकर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट ने कासा ग्रांड टावर सेक्टर चाई 5 पर छापा मारकर पकडा है। ये सभी अवैध रूप से बिना वीजा और पासपोर्ट के रह रहे थे।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश के बाद विदेशी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। जिसमें 16 अफ्रीकी मूल के विदेशियों नागरिकों का सत्यापन के समय दस्तावेज अवैध पाए गए। इसमे 3 महिलाएं भी शामिल है। इन लोगों के विरुद्ध विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है इस प्रकार की जांच अन्य सोसाइटी में भी की जा रही है जहां पर विदेशी नागरिक रह रहे हैं।(आईएएनएस)

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story