दिल्ली-एनसीआर

12 पिस्टल और कारतूस बरामद, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Admin4
4 Aug 2022 8:42 AM GMT
12 पिस्टल और कारतूस बरामद, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
x

न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि आरोपी अवैध हथियार मध्य प्रदेश से लाता था और उन्हें दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को अंतरराज्यीय हथियार तस्कर सिंडीकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 12 पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया, ''गिरफ्तार आरोपी ध्रुव उर्फ पप्पी राजस्थान का रहने वाला है। उसके खिलाफ हथियार तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।''

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि आरोपी अवैध हथियार मध्य प्रदेश से लाता था और उन्हें दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियिम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


Admin4

Admin4

    Next Story