दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में 24 घंटे के भीतर सामने आए कोरोना के 107 नए मामले, 6 महीने में पहली बार आया इतना बड़ा आंकड़ा

jantaserishta.com
19 Dec 2021 7:22 PM IST
दिल्ली में 24 घंटे के भीतर सामने आए कोरोना के 107 नए मामले, 6 महीने में पहली बार आया इतना बड़ा आंकड़ा
x

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस एक बार फिर से पैर पसारना शुरू कर दिया है। रविवार को कोरोना वायरस के नए मामलों ने 100 का आंकड़ा पार कर गया। करीब छह महीने बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब नए केसों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 107 नए मामले सामने आए हैं।

संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस केस में बढ़ोतरी के साथ ही राज्य में पॉजिटिविटी रेट 0.17 प्रतिशत हो गई है। राज्य में 27 जून के बाद यह पहली बार है जब राजधानी में कोरोना वायरस के 100 से अधिक केस सामने आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने तीन निजी अस्पतालों को जोखिम वाले देशों से आने वाले मरीजों के लिए आइसोलेशन स्थापित करने का निर्देश दिया है।
अधिकारियों ने एक दिसंबर को मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, साकेत को कोविड पॉजिटिव अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अलग इकाइयां स्थापित करने का निर्देश दिया था। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। राजधानी में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले की संख्या 22 पहुंच गई है।
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 86 नए मामले सामने आए थे, जो पांच से अधिक महीने में एक दिन में सर्वाधिक संख्या रही थी। इसी के साथ संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत रही थी। संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया था। दिल्ली में कोरोना की रफ्तार का अंदाजा आज और कल के आंकड़ों को देखकर लगा सकते हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story