दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 10,665 मामले, इतने लोगों की मौत

jantaserishta.com
5 Jan 2022 6:05 PM IST
दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 10,665 मामले, इतने लोगों की मौत
x

Covid Cases in Delhi: नई दिल्ली में 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 10,665 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में अब संक्रमण दर 11.88% पर पहुंच गई है. इस जानलेवा वायरस से 8 मौत भी हुई हैं. प्रदेश में अब कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या 23,307 हो गई है.

बुधवार को जारी हुए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में 10,665 नए मामले दर्ज हुए. पिछले 24 घंटों में लगभग ये दोगुने नए मामले हैं. मंगलवार को 5481 नए मामले सामने आए थे. इससे पहले 12 मई 2021 को कोविड के एक दिन में सबसे ज्यादा केस सामने आए थे.
वहीं, पिछले 24 घंटों में 8 मौतें हुई हैं, जो कि 7 महीने बाद सबसे ज्यादा हैं. इससे पहले 26 जून 2021 को 9 मौत हुई थीं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story