दिल्ली-एनसीआर

10 बच्चे थे सवार, बच्चों से भरी वैन पलटी

Admin4
12 July 2022 9:48 PM IST
10 बच्चे थे सवार, बच्चों से भरी वैन पलटी
x

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना जीटीबी एनक्लेव के अंतर्गत दिलशाद गार्डन इलाके की मेन सड़क पर उस समय में अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्कूली बच्चों को ला रही वैन सड़क पर पलट गई. वैन में 10 बच्चे सवार थे. चार बच्चों को चोटें आई हैं. इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है एक बच्चे के सिर में ज्यादा चोट आई है. वेैन ग्रीन फील्ड स्कूल विवेक विहार से दिलशाद गार्डन स्कूली बच्चों को लाती और ले जाती थी. प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि मोड़ पर ड्राइवर ने तेजी से गाड़ी को मोड़ा जिसके चलते वैन सड़क पर पलट गई.

स्थानीय लोगों और पुलिस ने बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला. घायल बच्चों का इलाज के लिए जी टीवी अस्पताल में भर्ती कराया. बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए. वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Next Story