दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में डेंगू के 1 व मलेरिया के 2 नए मामले सामने आए

Admin Delhi 1
28 Jun 2022 11:08 AM IST
दिल्ली में डेंगू के 1 व मलेरिया के 2 नए मामले सामने आए
x

दिल्ली न्यूज़: राष्ट्रीय राजधानी में इस वर्ष डेंगू के अबतक 134 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अपने साप्तहिक डेंगू रिपोर्ट में कहा है कि 18 जून तक राजधानी में डेंगू के 133 मामले आए थे। अब 25 जून तक 1 नए मामलों के साथ ही अबतक जून में डेंगू के 23 मामले आ चुके हैं। इस जलजनित बीमारी से अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है। दिल्ली में जनवरी में डेंगू के 23 मामले, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20 और मई में 30 मामले आए थे।

इस जलजनित डेंगू के मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच सामने आते हैं, लेकिन यह अवधि दिसंबर के मध्य तक बढ़ सकती है। निगम रिपोर्ट के अनुसार बीते सप्ताह जो एक मामला सामने आया है, उसमें मरीज के जगह की पहचान नहीं हुई है। दूसरी ओर दो मामले अन्य राज्यों से दर्ज किए गए हैं। निगम के अनुसार बीते सप्तह मलेरिया के 2 मामले दर्ज किए गए हैं। एक शाहदरा दक्षिणी जोन से तथा एक मामले में जगह की पहचान नहीं हो पाई है। दिल्ली में इस साल मलेरिया के अब तक 24 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि चिकनगुनिया के अबतक आठ मामले सामने आ चुके हैं।

Next Story