दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फूल प्रदर्शनी और स्टॉलों का निरीक्षण किया

Admindelhi1
28 Feb 2026 11:13 PM IST
New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फूल प्रदर्शनी और स्टॉलों का निरीक्षण किया
x
"प्रदर्शनी में दिखी आधुनिक खेती की झलक"

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को गुलमोहर पार्क क्लब ग्राउंड्स में आयोजित 59वें फल, सब्जी और फूल प्रदर्शनी उद्घाटन किया। उन्होंने यहां प्रदर्शनी में सम्मिलित प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। इस प्रदर्शन का आयोजन ऑल इंडिया किचन गार्डन एसोसिएशन के जरिए किया गया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि किचन गार्डनिंग को बढ़ावा देती यह प्रदर्शनी इसके लाभों को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास है। किचन गार्डनिंग केवल शौक नहीं, बल्कि स्वस्थ परिवार, शुद्ध भोजन और हरित जीवनशैली का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी आयोजकों और प्रतिभागियों को इस पहल के लिए हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर पूर्व भारतीय जनता प्रदेश (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतीश उपाध्याय उपस्थिति रहे।

सतीश उपाध्याय ने कहा कि किचन गार्डनिंग, सतत विकास और हरित जीवन शैली के प्रति इतना उत्साह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।

Next Story