- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- कांग्रेस पर जेपी नड्डा...

x
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में 'मोदी एट 20' कार्यक्रम को संबोधित किया
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में 'मोदी एट 20' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस के 70 साल के शासन को लेकर कांग्रेस पर हमला किया। जेपी नड्डा ने कहा, वर्षों से कांग्रेस की सरकार थी। पाकिस्तान जब चाहता आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इनका इस्तेमाल करता था।
उन्होंने कहा, हर दिन, हर पल, हर वर्ष मोदी जी की लोकप्रियता बढ़ती ही गई है। जब-जब आप सर्वे कराते हो तो देखते हो कि सीटों का आंकड़ा भी बढ़ा है और उनकी लोकप्रियता भी बढ़ी हुई है। मोदी जी के 50 साल के सार्वजनिक जीवन, 20 साल के प्रशासनिक जीवन में भ्रष्टाचार उनको छू तक नहीं पाया है। मोदी जी ने जीवन की बहुत सी चीजों को बदलने का प्रयास किया है। मोदी जी ने राजनीति को देखने का नजरिया भी बदला है।
पीएम मोदी की तारीफ करते हुए नड्डा ने कहा, मोदी जी 'एक जीवन एक लक्ष्य' को लेकर सार्थक रूप से जीते हैं और हर पल देश की सेवा के लिए समर्पित हैं। ये सिर्फ कहने के लिए नहीं है, ये हम सभी ने देखा है उन्हें जीते हुए।

Rani Sahu
Next Story