Crime

Gurugram Murder: पूर्व पार्षद के पोते की गोलियों से भूनकर हत्या, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड; परिजनों ने लगाया जाम

Harrison
13 May 2025 5:22 PM IST
Gurugram Murder: पूर्व पार्षद के पोते की गोलियों से भूनकर हत्या, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड; परिजनों ने लगाया जाम
x
गुरुग्राम के फरुखनगर में पूर्व पार्षद मुकेश सैनी के पोते राकेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राकेश झज्जर चौक पर चाय-समोसे की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि हमलावर सोमवार शाम को दुकान पर समोसा खाने आया था और विवाद के बाद धमकी दी थी।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर में पूर्व पार्षद मुकेश सैनी के पोते की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। राकेश झज्जर चौक पर चाय-समोसे की दुकान चलाते थे।
बताया गया कि मंगलवार सुबह राकेश काउंटर पर बैठे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए हमलावर ने राकेश पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
Next Story