
x
दिल्ली के शाहदरा इलाके में बदमाशों ने एक युवक से चेन छीन ली। इसके बाद उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस ने जब बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली के शाहदरा इलाके में दो लोगों ने चेन छीनने के बाद भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जब उन्हें चिंतामणि इलाके में रोकने का प्रयास किया आरोपियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला किया। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की, हालांकि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि पूरी घटना सोमवार शाम सात बजे के बाद की है।
दरअसल, दिल्ली के शाहदरा इलाके में सोमवार शाम को दो आरोपियों ने चेन छीनने की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह मौके से भागने लगे। इस बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर ही गोली चला दी। हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों इमरान (27) और वारिस (30) ने चेतक मार्केट में छिनैती की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह फरार होने की कोशिश करने लगे।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पूरी घटना शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर हुई, जब सीमापुरी थाने को पीसीआर कॉल मिली। दोनों के पास हथियार भी थे। पुलिस ने बताया कि जब आरोपी चिंतामणि चौक के पास एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इसके बाद भी वह भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग की। हालांकि इसके बावजूद पुलिस ने दोनों आरोपियों को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। (इनपुट- पीटीआई)
Tagsदिल्लीपुलिसफायरिंगगिरफ्तारDelhi Police firing arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





