COVID-19
सिवनीखुर्द में किया गया पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
jantaserishta.com
30 April 2023 8:23 AM IST

x
धमतरी: विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर आज पशु चिकित्सा विभाग द्वारा ग्राम सिवनीखुर्द स्थित गौठान में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 220 पशु उपचार, 170 पशुओं के लिए औषधि वितरण, 220 पशुओं को कृमि नाशक दवा पान, 190 पशुओं का किलनी नाशक दवा छिड़काव, 10 पशुओं का बांझपन उपचार और 03 पशुओं का झनकाहा आपरेशन किया गया।
उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि शिविर में उपस्थित किसानों को धान पैरा यूरिया उपचार, कम लागत उन्नत तकनीक, शासन से अनुदान पर लिंग वर्गीकृत वीर्य का उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही कृत्रिम गर्भाधान से उत्पादित वत्सों का प्रदर्शनी भी लगाई गई। शिविर में सरपंच श्रीमती त्रिवेणी साहू, पंच तथा बड़ी संख्या में पशु पालक और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





