COVID-19

भारत में कोरोना के एक्टिव केस हुए, 77 हजार से 2 लाख के पार

Subhash
5 Jan 2022 11:35 AM GMT
भारत में कोरोना के एक्टिव केस हुए, 77 हजार से 2 लाख के पार
x

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक्टिव केस एक ही हफ्ते में 77 हजार से बढ़कर दो लाख की संख्या को पार कर गया है। पिछले एक सप्ताह में औसतन लगभग 30 हजार मामले दर्ज किए गए हैं। छह राज्यों में एक्टिव केस 10 हजार से अधिक है। पिछले हफ्ते केवल दो राज्यों में यह संख्या 10 हजार के पार थी। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को कोरोना की स्थिति को लेकर ब्रीफिंग में दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने ब्रीफिंग में कहा कि भारत में आज 2,14,000 सक्रिय मामले हैं। एक सप्ताह पहले ये संख्या 77 हज़ार थी। पिछले 24 घंटों में देश में 58,097 मामले दर्ज़ किए गए हैं। दुनिया भर में अब रोजाना 17.62 लाख मामले दर्ज़ किए जा रहे हैं। भारत में आज 2,14,000 सक्रिय मामले हैं। पिछले एक सप्ताह में औसत देखें तो 29,925 मामले प्रतिदिन दर्ज़ किए गए हैं।

मामलों में 6 गुणा और पाजिटिविटी रेट में भी लगभग 6 गुणा बढ़ोतरी

लव अग्रवाल ने ब्रीफिंग में आगे कहा कि पिछले सप्ताह 2 राज्य ऐसे थे जहां सक्रिय मामले 10 हजार से अधिक थे अब ऐसे राज्य बढ़कर 6 हो गए हैं। 2 राज्यों में 5-10 हजार सक्रिय मामले हैं। 29 दिसंबर को देश में केस पाजिटिविटी 0.79% थी, वह अब 5.03% हो गई है। मामलों में 6 गुणा बढ़ोतरी और पाजिटिविटी रेट में भी लगभग 6 गुणा बढ़ोतरी दर्ज की गई है।महाराष्ट्र में सप्ताह के आधार पर सक्रिय मामलों में 4 गुणा बढ़ोतरी हुई है। पश्चिम बंगाल में भी सक्रिय मामलों में 3.4 गुणा बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में सक्रिय मामलों में 9 गुणा बढ़ोतरी दर्ज़ की गई है।

18 वर्ष से अधिक आयु की 90.8% जनसंख्या को वैक्सीन की पहली डोज लगी

लव अग्रवाल ने ब्रीफिंग में कोरोना टीकाकरण को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि देश में 18 वर्ष से अधिक आयु की 90.8% जनसंख्या को वैक्सीन की पहली डोज और दूसरी डोज़ 65.9% जनसंख्या को लगाई गई है। देश में 15-18 वर्ष के बीच 7.40 करोड़ किशोर हैं, अब तक 1.06 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है।

Next Story