COVID-19
कलेक्टर ने जिले में 10वीं और 12 वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें लैपटॉप प्रदान किया
jantaserishta.com
12 May 2023 8:48 AM IST

x
धमतरी: हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में जिले में 10 वीं और 12 वीं में उच्चतम अंक लाने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर श्री रघुवंशी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उन्हें लैपटॉप प्रदान किया। हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में शासकीय हाई स्कूल बागतराई के विद्यार्थी श्री भीमराज साहू पिता श्री हिम्मतलाल साहू ने जिले में टॉप किया है। इसी तरह 12 वीं बोर्ड परीक्षा में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मेघा के छात्र श्री ऋषभ सोनी पिता श्री संतोष सोनी ने जिले से उच्चतम अंक अर्जित किया है। कलेक्टर ने दोनों छात्रों को और भी कड़ी मेहनत करने की सलाह दी और भविष्य के बारे में पूछा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





