COVID-19

राष्ट्रपति पर लगा जुर्माना: कोरोना कहर के बीच महिला के साथ किया था ये काम, देखें तस्वीर

jantaserishta.com
20 Dec 2020 11:22 AM IST
राष्ट्रपति पर लगा जुर्माना: कोरोना कहर के बीच महिला के साथ किया था ये काम, देखें तस्वीर
x

राष्ट्रपति एक बीच पर गए थे और वहीं एक महिला के साथ उन्होंने सेल्फी खींची. चिली ने कोरोना वायरस को लेकर कड़े नियम लागू किए हैं. खासकर सार्वजनिक जगहों पर नियम तोड़ने पर लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है और जेल की सजा का प्रावधान भी किया गया है.

वहीं, चिली के राष्ट्रपति की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. इसके बाद राष्ट्रपति सेबस्टियन पिनेरा ने माफी मांग ली. राष्ट्रपति ने कहा कि वे अपने घर के पास एक बीच पर अकेले ही टहल रहे थे, इसी दौरान एक महिला ने उनसे सेल्फी की मांग कर दी.
सेल्फी में राष्ट्रपति और महिला बिल्कुल पास नजर आ रहे हैं. दोनों ने ही मास्क नहीं पहने थे. वहीं, पिछले साल चिली में असमानता को लेकर एक विरोध-प्रदर्शन आयोजित हुआ था. इसी दौरान राष्ट्रपति की एक फोटो वायरल हो गई थी जिसमें वे बीती रात पिज्जा पार्टी करते दिखे थे. इस पर भी काफी हंगामा हुआ था. (फाइल फोटो- Reuters)
चिली में अब तक कोरोना वायरस के 5 लाख 81 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. 16 हजार से अधिक लोगों की देश में कोरोना से मृत्यु हो चुकी है.
बिना मास्क पहने एक अजनबी महिला के साथ बीच पर सेल्फी खींचने के लिए चिली के राष्ट्रपति पर 2,57,624 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को राष्ट्रपति सेबस्टियन पिनेरा पर जुर्माना लगाया गया.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story