Indian Coronavirus Variant: अब कोरोना का आया भारतीय वैरिएंट, आइए जानते है कितना खतरनाक है?

आपने सबसे पहले सुना कोरोना आया. फिर सुना कोरोना के कई वैरिएंट आ गए. यानी नए रूप में कोरोना पनप रहा है. ब्रिटेन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका के बाद अब कोरोना का भारतीय वैरिएंट भी आ चुका है. इस वैरिएंट से संक्रमित एक केस का पता भी चला है. ये मरीज अमेरिका के कैलिफोर्निया में है. सबसे खतरनाक बात ये है कि भारतीय कोरोनावायरस स्ट्रेन या वैरिएंट डबल म्यूटेंट है. यानी इसने अपना रूप दो बार बदला है. आइए जानते हैं कि भारतीय वैरिएंट कितना खतरनाक है?
उत्तरी कैलिफोर्निया में स्थित स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University) में हेल्थ केयर विभाग की प्रवक्ता लीसा किम ने कहा हमारे साइंटिस्ट्स को नए भारतीय कोरोना वैरिएंट (New Indian Coronavirus Variant) का एक केस मिला है. इस वैरिएंट ने दो बार म्यूटेशन किया है. इसमें से एक म्यूटेशन कैलिफोर्निया के स्ट्रेन में मिला था.
लीसा किम ने बताया कि जिस मरीज में नया भारतीय कोरोना वैरिएंट मिला है, वह सैन फ्रांसिस्को के बे एरिया में रहता है. उसकी जांच वहीं पर क्लीनिकल वायरोलॉजी लेबोरेटरी में की गई थी. यह अमेरिका में भारत से आए नए वैरिएंट का पहला कोरोना केस है.
The fact you can say "Indian" coronavirus variant but cant say "Chinese" virus is amazing. https://t.co/PjE7nFyovl
— Paul Thacker (@paulthacker11) April 4, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





