भारत में 2 मामले आए, क्या ओमीक्रोन वैरिएंट Delta से ज्यादा खतरनाक है? नई रिपोर्ट चिंताजनक

Omicron cases and risk in India: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दक्षिण अफ्रीका की एक नई रिपोर्ट सामने आई है. दक्षिण अफ्रीका ने नवंबर के आखिरी हफ्ते में इस वायरस को लेकर दुनिया को आगाह करना शुरू किया था. इस नए वैरिएंट को लेकर पूरी दुनिया में चिंता का माहौल है. भारत में भी ओमिक्रॉन के दो केस मिल चुके हैं. ये दोनों केस कर्नाटक में मिले हैं और इनमें से एक मरीज तो यूएई भी चला गया है. अब दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती डेटा के आधार पर गुरुवार को एक रिपोर्ट जारी हुई है जिसमें ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर कई बातें सामने आई हैं. इस स्टडी को मेडिकल प्री प्रिंट सर्वर पर अपलोड कर दिया गया है. हालांकि, इसकी समीक्षा अभी नहीं हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





