COVID-19

गृह मंत्री अन‍िल व‍िज ने अंबाला के नागरिक अस्पताल का क‍िया दौरा

Teja
10 April 2023 1:41 PM IST
गृह मंत्री अन‍िल व‍िज ने अंबाला के नागरिक अस्पताल का क‍िया दौरा
x

अम्बाला : गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सोमवार को नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी का दौरा करते हुए मॉक ड्रिल के तहत जो तैयारियां की गई हैं, उन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने डॉक्टरों से कोरोना से बचाव के ल‍िए क‍िए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा क‍ी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इमरजेंसी में इलाज करवा रहे मरीजों से की बातचीत

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मॉक ड्रिल के तहत सबसे पहले नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने वहां पर इलाज करवाने आए मरीजों से भी बातचीत की और चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। बेड नंबर 11 पर उपचारधीन महिला से भी बातचीत की और अपने सामने एक मरीज की ईसीजी भी करवाई।

Next Story