
कोविद : देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में भी कोरोना के 5,880 नए मामले दर्ज किए गए और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 35,199 हो गई है। बढ़ते नए मामलों के चलते केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर के अस्पतालों में तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आज और मंगलवार को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की घोषणा की है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राजधानी में 24 घंटे में कोरोना से हुई 4 मौतों में से 3 की मौत कोरोना समेत अलग-अलग बीमारियों से हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ेंगे क्योंकि यहां घनी आबादी है।
निदेशक अजय शुक्ला ने यह भी कहा कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन उतनी तेजी से नहीं बढ़ रहे जितनी तेजी से पहले बढ़ते थे। उन्होंने कहा कि जो लोग अस्पताल आए हैं उनको पहले से ही कोई बिमारी थी। इनमें से एक दो बच्चे जो आए थे उनमें गंभीर कोविड नहीं है।
RML अस्पताल के निदेशक बोले- हमारी तैयारी पूरी
देशभर में चल रहे मॉक ड्रिल के बीच दिल्ली के RML अस्पताल के निदेशक अजय शुक्ला का बयान आया है। उन्होंने कहा कि कोविड की तैयारियां को लेकर हमारे पास PMO आदि से साफ निर्देश हैं। अजय ने बताया कि कोरोना के लिए 15-18 बिस्तर अलग से रखे हैं, लेकिन मामलों की संख्या को देखते हुए हम इसको 405 बिस्तर तक बढ़ा सकते हैं।





