COVID-19

कोरोना वैक्सीन लगाने पर मिलेगा तोहफा, जी हां, वो भी सोना, वैक्‍सीनेशन प्रोग्राम में तेजी लाने के लिए खास तरीका

jantaserishta.com
5 April 2021 1:41 PM IST
कोरोना वैक्सीन लगाने पर मिलेगा तोहफा, जी हां, वो भी सोना, वैक्‍सीनेशन प्रोग्राम में तेजी लाने के लिए खास तरीका
x
दूसरी लहर पूरे देश में फैल रही है.

राजकोट. कोरोना (Corona) की दूसरी लहर गुजरात (Gujarat) सहित पूरे देश में फैल रही है. गुजरात में अधिक से अधिक लोग कोरोना की वैक्‍सीन (Vaccine) लगवाएं उसके लिए सरकार के साथ आम लोग भी आगे आ रहे हैं. राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान (Corona Vaccination) को बढ़ाने के लिए कई तरह के तोहफे दिए जा रहे हैं. इस तरह के प्रयास से उम्‍मीद है कि कोरोना वैक्‍सीनेशन प्रोग्राम में तेजी आएगी और ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग कोरोना वैक्‍सीन लगवाने आएंगे.

गुजरात के राजकोट के लोगों ने कोरोना वैक्‍सीन को बढ़ावा देने के लिए एक शानदार तरीका खोज निकाला है. सोनी समुदाय ने आम लोगों को टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह पेशकश की है. टीका लगाने वाली महिलाओं को सोने की नोज पिन और पुरुषों को हैंड ब्‍लेंडर दिए जा रहे हैं.
राजकोट के सोनी समाज के सहयोग से राजकोट नगर निगम द्वारा किशोर सिंहजी प्राथमिक विद्यालय, कोठारिया नाका, सोनी बाजार में शुक्रवार और शनिवार को नि: शुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में शुक्रवार को 751 और शनिवार को 580 लोगों को टीका लगाया गया .
बता दें कि इसी तरह की पहल मेहसाना में भी की गई है. यहां पर भी कोरोना टीका लगवाने वालों को आकर्षक उपहार किया जा रहा है. मेहसाना के एक कार वर्कशोप में कोरोना वैक्‍सीन का सर्टिफिकेट ले जाने पर आपको कार की जनरल सर्विस में लेबर चार्ज नहीं लिया नहीं जाता और कार ऐससरीज पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाती है. यह ऑफर लोगों को कोरोना वैक्‍सीन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story