कोरोना से खुराफात, ऑरेंज जूस से बना रहे फर्जी पॉजिटिव रिपोर्ट

लंदन. बच्चे बड़े ही शरारती होते हैं. स्कूल न जाना पड़े इसके लिए वो तरह-तरह के बहाने तलाशते रहते हैं. ब्रिटेन (Britain) में बच्चों का एक ऐसा ही 'अनोखा बहाना' सामने आया है. यहां के कुछ स्कूली बच्चे ऑरेंज जूस से कोरोना की फर्जी पॉजिटिव (COVID-19 False Positive Report) तैयार कर रहे हैं. दरअसल कोरोना पॉजिटिव होने वाले बच्चों को स्कूल में दो हफ्ते की छुट्टी मिल जाती है, लेकिन अब इन बच्चों की पोल खुल गई है. यहां के टीचर्स को पता चला है कि बच्चे कोरोना की रैपिड एंटीजन टेस्ट के दौरान स्वैब के बदले ऑरेंज जूस का इस्तेमाल कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





