COVID-19
कोविड वैक्सीन साइड इफेक्ट पर बहस फिर तेज, जकरबर्ग के पुराने वीडियो पर एलन मस्क ने लिखा 'Yup'
jantaserishta.com
28 Nov 2026 9:25 AM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर Elon Musk ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके उस वीडियो पर अंग्रेजी में यप (हां) कहा है, जिसमें फेसबुक के को-फाउंडर और Meta के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने वैक्सीन प्रोग्राम के साइड इफेक्ट को लेकर जिक्र किया था. जकरबर्ग बताते हैं कि कैसे अमेरिका में बाइडेन सरकार ने इसको छिपाने के लिए उनपर दबाव बनाया.
दरअसल, अमेरिका में कोविड वैक्सीनेशन को लेकर अक्सर सोशल मीडिया ढेरों तरह के साइड इफेक्ट के दावे किए जाते हैं. अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने इसपर पोस्ट करके अपनी सहमति दर्ज की है. साथ ही कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर छिड़ी बहस को और तेज कर दिया है.
दरअसल, Sayer Ji नाम के एक यूजर ने मेटा के CEO मार्क जकरबर्ग के जो रोगन पॉडकास्ट में दिए गए बयान का हवाला देते हुए पोस्ट किया था. इसमें दावा किया गया है कि कोविड वैक्सीन के संभावित साइड इफेक्ट्स से जुड़ी जानकारी को हटाने के लिए मेटा पर दबाव बनाया गया था.
शनिवार सुबह Elon Musk ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, जिसमें मार्क जकरबर्ग के पुराने इंटरव्यू को रिपोस्ट किया और मेंशन करते हुए Yup (हां) लिखा. मस्क का यह रिपोस्ट उनकी सहमति को बताता है. जकरबर्ग ने वीडियो में कहा है कि वैक्सीनेशन के साइड इफेक्ट्स को लेकर बताया है. मार्क ने यह बात सिर्फ अमेरिकी सरकार को लेकर कहीं हैं.
मार्क जुकरबर्ग ने साल 2025 में जो रोगन नाम के पॉडकास्ट The Joe Rogan Experience में बातचीत के दौरान कोविड 19 महामारी के समय कंटेंट मॉडरेशन को लेकर कई बातें कहीं थीं. जकरबर्ग के मुताबिक, कोविड वैक्सीन कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के दौरान अमेरिकी प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दबाव बनाया था. उन्होंने आरोप लगाया कि वैक्सीन के संभावित साइड इफेक्ट्स का भी जिक्र करने वाले कंटेंट को भी हटाने का दबाव बनाया.
जकरबर्ग ने कहा था कि मेटा ने ऐसे कंटेंट को हटाने से इनकार किया. उनके मुताबिक, वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स की बात फैक्चुअल तौर पर सही थी. जकरबर्ग ने यह भी कहा था कि उन्हें इन बातचीत में सीधे तौर पर शामिल नहीं किया था और बाइडेन प्रशासन के लोगों की भूमिका को लेकर उन्होंने अपनी जानकारी के आधार पर बात रखी थी. उन्होंने आगे कहा कि कुल मिलाकर के वैक्सीन के नुकसान कम और फायदे ज्यादा हैं.
Yup
— Elon Musk (@elonmusk) November 28, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





