COVID-19

बीजेपी विधायक की मौत: कुछ दिन पहले पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव

Admin2
12 Nov 2020 9:20 AM GMT
बीजेपी विधायक की मौत: कुछ दिन पहले पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव
x
राजधानी के निजी हॉस्पिटल में थे भर्ती

उत्तराखंड के सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका दिल्ली में उपचार चल रहा था। गुरुवार तड़के सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। सुरेंद्र के परिजनों ने बताया कि 27 अक्टूबर को पत्नी की मौत के बाद जीना की तबियत भी खराब हो गई। करीब 5 दिन पहले उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधायक की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटीव आई थी। गुरुवार तड़के उनकी मौत हो गई। बताया जाता है विधायक को सांस लेने बीते बुधवार से परेसानी हो रही थी। उनके निधन पर अल्मोड़ा जिले में शोक की लहर है।

सल्ट से भाजपा विधायकसुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भगत ने कहा, "जीना हमारे युवा, ऊर्जावान और योग्य कार्यकर्त्ता और विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।" उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दे। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुःख आ पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे।


Next Story