COVID-19

COVID-19: WHO ने कहा- यह कहना अटकलबाजी होगा कि कोरोना वायरस चीन से नहीं फैला

Nilmani Pal
28 Nov 2020 1:25 PM IST
COVID-19: WHO ने कहा- यह कहना अटकलबाजी होगा कि कोरोना वायरस चीन से नहीं फैला
x
कोरोना वायरस को पिछले साल दिसंबर में पहली बार चीन के एक फूड मार्केट में आईडेंटीफाई किया गया था.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के टॉप इमरजेंसी एक्सपर्ट ने शुक्रवार को कहा कि डब्ल्यूएचओ के लिए यह कहना "अत्यधिक अटकलबाजी" होगा कि कोरोना वायरस चीन से नहीं फैला. कोरोना वायरस को पिछले साल दिसंबर में पहली बार चीन के एक फूड मार्केट में आईडेंटीफाई किया गया था.

चीन अपने स्टेट के मीडिया के जरिए यह नैरेटिव बनाता रहा है कि वुहान में वायरस के पाये जाने से पहले यह दूसरे में मौजूद था. आयातित फ्रॉजन फूड पैकेजिंग में कोरोना वायरस की मौजूदगी का हवाला देकर वह दावा करता रहा है कि पिछले साल यह यूरोप में सर्कुलेट हो रहा था
विश्व स्वास्थ्य संगठन के इमरजेंसी एक्सपर्ट माइक रेयान ने जिनेवा में एक वर्चुअल ब्रीफिंग कहा "मुझे लगता है कि यह कहना हमारे लिए अत्यधिक अटकलबाजी है कि यह बीमारी चीन में इमर्ज नहीं हुई." रेयान ने यह बता तब कही जब उनसे पूछा गया था कि क्या कोविड-19 पहली बार चीन के बाहर इमर्ज हुआ.
जांच वहीं से जहां पहली बार मामला सामने आया
रेयान ने कहा, "यह एक पब्लिक हेल्थ के दृष्टिकोण से स्पष्ट है कि आप अपनी जांच वहां से शुरू करते हैं जहां मामले पहली बार सामने आए थे." उन्होंने आगे कहा कि सबूत फिर अन्य जगहों पर ले जा सकते हैं. रेयान ने यह भी दोहराया कि डब्ल्यूएचओ ने वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए रिसर्चर्स को वुहान फूड मार्केट में भेजने का इरादा है.
गौरतलब है कि डब्लूएचओ पर ट्रंप प्रशासन 'चीन-केंद्रित' होने का आरोप लगाता रहा है और डब्लूएचओ ने आरोपों को बार-बार नकारा है.
Next Story