COVID-19

COVID-19: महाराष्ट्र व केरल समेत इन छह राज्यों में बढ़े 2 लाख से ज्यादा एक्टिव केस, जानिए अन्य राज्यों के आंकड़े

Nilmani Pal
21 Nov 2020 12:01 PM GMT
COVID-19: महाराष्ट्र व केरल समेत इन छह राज्यों में बढ़े 2 लाख से ज्यादा एक्टिव केस, जानिए अन्य राज्यों के आंकड़े
x
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना वैक्सीन की स्थिति की समीक्षा की

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली और केरल में कोरोना की तेज रफ्तार बरकरार है। महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में ही 2 लाख 37 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं, जो कुल एक्टिव केस 4.40 लाख का 54% है। शुक्रवार को देश में 46 हजार 288 नए केस आए, 48 हजार 881 मरीज ठीक हो गए और 563 की मौत हो गई। अब तक 90.52 लाख केस आ चुके हैं। 84.77 लाख मरीज ठीक हो गए और 1.32 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।

अपडेट्स

  • दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर बिना मास्क गुजर रहे लोगों पर 2000 रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें नई गाइडलाइंस मिली हैं। साथ ही बताया कि चालान के मामले कम तो हुए हैं, लेकिन लोग ढिलाई बरत रहे हैं, वे सिर्फ चेक पोस्ट पर ही मास्क पहन रहे हैं।
  • दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार अपने राज्य से दिल्ली जाने-आने वाली फ्लाइट्स और ट्रेनों पर रोक लगाने का विचार कर रही है।


IAS एकेडमी मसूरी में 33 ट्रेनी अफसर कोरोना पॉजिटिव

मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में 33 ट्रेनी ऑफिसर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अकादमी के पांच होस्टल एरिया को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। इसके साथ ही अकादमी को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया।

पीएम मोदी ने वैक्सीन की स्थिति जानी

शुक्रवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना वैक्सीन की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में वैक्सीन के डेवलपमेंट, इस्तेमाल के लिए मंजूरी और खरीद के मसले पर बात की गई। पीएम के ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि वैक्सीन की प्राथमिकता वाले ग्रुप, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंच, कोल्ड चेन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।


5 राज्यों का हाल

1. दिल्ली

राज्य में गुरुवार को 7546 लोग संक्रमित मिले। 6685 लोग रिकवर हुए और 98 की मौत हो गई। अब तक 8 हजार 41 लोग जान गंवा चुके हैं। संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 5 लाख 10 हजार 630 हो गई है। इनमें 43 हजार 221 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 59 हजार 368 लोग ठीक हो चुके हैं।


2. मध्यप्रदेश

राज्य में गुरुवार को 1363 नए केस मिले। 887 लोग रिकवर हुए और 14 की मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 लाख 88 हजार 18 हो गया है। इनमें 1 लाख 75 हजार 89 लोग ठीक हो चुके हैं। 9800 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3129 हो गई है।


3. राजस्थान

गुरुवार को राज्य में 2549 लोग संक्रमित पाए गए। 1844 लोग रिकवर हुए और 15 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 34 हजार 907 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 हजार 168 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 12 हजार 623 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2116 हो गई है।


4. महाराष्ट्र

राज्य में गुरुवार को 5535 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 5860 लोग रिकवर हुए और 154 की मौत हो गई। अब तक 17 लाख 63 हजार 55 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 79 हजार 738 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 16 लाख 35 हजार 971 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 46 हजार 356 हो गई है।


5. उत्तरप्रदेश

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2586 नए मामले सामने आए। मौजूदा समय 22 हजार 757 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। 4 लाख 88 हजार 911 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में रिकवरी रेट 94.18% है। संक्रमित लोगों में से कुल 7480 लोगों की मौत हुई है।


Next Story