कोरोना का कहर: डॉक्टर की त्वचा का रंग पड़ गया था काला, अब हुआ...

शुरुआत से ही कोरोना महामारी ने लोगों के शरीर पर हजारों तरह के प्रभाव डाले हैं, जिन पर आज भी रिसर्च चल रही है। लेकिन चीन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया था जिसमें कोरोना वायरस के कारण एक डॉक्टर की त्वचा का रंग काला पड़ गया था।
खुशी की बात यह है कि डॉक्टर यी फैन की त्वचा अब पहले की तरह सामान्य हो गई है, जिसे लेकर वह काफी खुश हैं। यी फैन हृदयरोग विशेषज्ञ हैं जो मरीजों का इलाज करते वक्त कोरोना से पीड़ित हो गए थे।
एक प्रवक्ता ने कहा कि उनकी त्वचा काली इसलिए पड़ गई थी क्योंकि उन्होंने गहन देखभाल के दौरान एक एंटीबायोटिक दवा ले ली थी। इसके कारण उनकी त्वचा का रंग इतना गहरा हो गया था।
डॉ. यी फैन ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें वो अपनी कोरोना वायरस से लड़ने के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि कोरोना बेहद खतरनाक बीमारी है, जब उन्हें कोरोना संक्रमण के बारे में पता चला तो वे काफी डर गए थे।
आपको बता दें, चीनी डॉ. यी फैन को 18 जनवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। यी फैन हृदयरोग विशेषज्ञ हैं और उन्होंने 39 दिनों में ही कोरोना को मात दे दी थी। हालांकि इस बीच उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





