COVID-19

ठंड में विकराल रूप लेगा कोरोना वायरस?, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दी ये चेतावनी

jantaserishta.com
19 Oct 2020 1:07 PM IST
ठंड में विकराल रूप लेगा कोरोना वायरस?, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दी ये चेतावनी
x

देश के कई हिस्सों में ठंड की औपचारिक शुरुआत के साथ ही त्योहारों के सीजन भी आरंभ हो गया है. कोरोना के कारण इस बार त्योहारों की रौनक फीकी है, लेकिन लोगों से बचाव की अपील की जा रही है. यही कारण है कि स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने रविवार को लोगों को त्योहारों के मौसम में कोरोना से बचाव के तरीके समझाए.

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि आप इसे मेरी चेतावनी समझ लें या फिर सलाह, लेकिन अगर त्योहारों के दौरान हमने लापरवाही की तो कोरोना फिर से विकराल हो जाएगा. उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने के लिए हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन आंदोलन को गंभीरता से लेना होगा.

ठंड में कोरोना के मामले बढ़ने की संभावना पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है, जिससे ये पता चल सके कि वातावरण में होने वाले परिवर्तन से कोरोना पर कोई असर पड़ता है कि नहीं. उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान 'दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी' का पालन जरूर करें.

केरल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि राज्य ओणम उत्सव के दौरान भारी लापरवाही की कीमत चुका रहा है. तब सेवाओं को खोल दिया गया था और व्यापार तथा पर्यटन के लिए यात्रा में बढ़ोतरी हुई थी, जिससे कोविड-19 का प्रसार हुआ.

इस बीच एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार के एक विशेषज्ञ सरकारी समिति ने चेतावनी दी है कि अगर त्योहारों के दौरान ढिलाई बरती गई तो हर महीने 26 लाख तक नए कोरोना मरीज सामने आ सकते हैं. समिति ने दावा किया था कि भारत में महामारी का पीक गुजर चुका है, दोबारा पीक आने से इनकार नहीं किया जा सकता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story