COVID-19
कोरोना वायरस: BMC ने जारी की नई गाइडलाइंस, सार्वजनिक कार्यक्रमों पर होगी ख़ास नजर
Shubhra Nandy
18 Feb 2021 8:33 PM IST

x
कोविड-19 को लेकर बीएमसी ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुंबई: कोविड-19 को लेकर बीएमसी ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. इनके मुताबिक विवाह स्थल, सार्वजनिक कार्यक्रमों में बीएमसी की पैनी नज़र. नियमों का उलंघन करने वालो के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.
एक इमारत में पांच से अधिक मरीज पाए जाने पर उस इमारत को सील किया जाएगा. बिना मास्क के रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 300 मार्शल नियुक्त किए जाएंगे.
बीएमसी ने बिना मास्क सफर करने वाले रेल यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मार्शल की संख्या दोगुनी करने, 25,000 लोगों पर कार्रवाई का लक्ष्य रखा है.
पब्स- क्लब्स में होगी छापे मेरी और कार्रवाई होगी. कार्यालयों, क्लबों, रेस्टॉरेंट्स आदि में बीएमसी के मार्शल और टीम की होगी नजर. ब्राजील से मुंबई जाने वाले यात्री अब संस्थागत अलगाव में भी हैं.
Next Story





