COVID-19

कोरोना पॉजिटिव कपल देश से भागने के लिए विमान में हुए थे सवार, मगर...

jantaserishta.com
29 Nov 2021 5:07 PM IST
कोरोना पॉजिटिव कपल देश से भागने के लिए विमान में हुए थे सवार, मगर...
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना (Corona New Variant) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) से लोग खौफजदा हैं. लोगों को कोविड नियमों (Covid Rules) के पालन की सलाह दी जा रही है. लेकिन इस बीच नीदरलैंड में क्वारंटाइन (Quarantine) सेंटर में रखे गए कोरोना पॉजिटिव कपल वहां से भाग (Couple Escaped) निकले.

इस कपल को खोजने में डच पुलिस (Dutch Police) को खासी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस का कहना है कि उन्होंने दंपति को गिरफ्तार कर लिया है. वे कोरोना क्वारंटाइन सेंटर से भाग गए थे. उन्हें स्पेन के लिए रवाना होने से ठीक पहले एम्स्टर्डम के शिफोल हवाई अड्डे पर विमान के अंदर से गिरफ्तार किया गया.
स्थानीय मीडिया ने बताया कि स्पेनिश पुरुष और पुर्तगाली महिला को बाद में देश की स्वास्थ्य सेवा को सौंप दिया गया. ये दोनों पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से फ्लाइट से एम्स्टर्डम पहुंचे थे. आशंका है कि कपल उन 61 यात्रियों में शामिल हैं, जिनमें 13 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दंपति उत्तर-पश्चिमी केनेमरलैंड क्षेत्र में एक क्वारंटाइन सेंटर से भागने में कामयाब रहे, जहां दक्षिण अफ्रीका के यात्री वर्तमान में आइसोलेशन में हैं. नियमों का उल्लंघन करने पर दंपति पर मुकदमा भी चलाया जा सकता है.
गौरतलब है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की चिंताओं के बीच, नीदरलैंड में रविवार की सुबह से आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है. बार, रेस्तरां और दुकानें के खुलने का समय पहले से ही कई हफ्तों के लिए प्रतिबंधित है. जहां संभव हो वहां लोगों को घर से काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है.
मालूम हो कि कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से नीदरलैंड में लगभग 20,000 कोविड से संबंधित मौतों की पुष्टि हुई है. लेकिन डेटा से पता चलता है कि देश में प्रति मिलियन जनसंख्या पर 1,124 मौतें दर्ज की गई हैं, जो पश्चिमी यूरोप में सबसे कम संख्या है.
हालांकि, ओमिक्रॉन ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है. शुरुआती सबूत बताते हैं कि ओमिक्रॉन से फिर से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. WHO ने भी Omicron Variant को लेकर आगाह किया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story