COVID-19

भारत में कोरोना: 24 घंटे में आए 61,871 नए मामले, 1033 लोगों की मौत

jantaserishta.com
18 Oct 2020 10:05 AM IST
भारत में कोरोना: 24 घंटे में आए 61,871 नए मामले, 1033 लोगों की मौत
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटों में 61,871 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 72,614 मरीज ठीक भी हो गए. हालांकि 1033 मरीजों की जान भी चली गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 74 लाख 94 हजार के पार पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 14 हजार मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 65 लाख 97 हजार तक पहुंच गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 7 लाख 83 हजार पर आ गई है.

संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या आठ गुना ज्यादा है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है.

ICMR के मुताबिक, 17 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 9 करोड़ 42 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,70,173 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है.

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.51% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 11% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 88% पर है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story