कोरोना ने दुनियाभर में बिछा दी लाशें, अब तक 70 लाख से ज्यादा मौतें, द इकोनॉमिस्ट का दावा

नई दिल्ली. पिछले करीब 19 महीने से कोरोना वायरस (Coronavirus) ने दुनिया भर में तबाही मचा रखी है. हर रोज़ हज़ारों की संख्या में लोगों की मौतें हो रही है. जबकि लाखों लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो रहे हैं. मौत के आकड़ों को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि कई देश कोरोना से होने वाली मौत को लेकर सही और सच्ची तस्वीर पेश नहीं कर रही है. दुनिया की जानी-मानी मैगजीन द इकोनॉमिस्ट ने दावा किया है कि दुनिया के कई देश कोरोना से होने वाली मौत की सही जानकारी नहीं दे रहा है. दावा किया गया है कि अब तक पूरी दुनिया में 70 लाख से 1.3 करोड़ तक अधिक मौतें हुईं हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





