COVID-19

देश में कोरोना ने फिर मचाई तबाही, ये चीजें बचाएंगी आपकी जान, जरूर पढ़े ये खबर

jantaserishta.com
10 April 2021 4:54 PM IST
देश में कोरोना ने फिर मचाई तबाही, ये चीजें बचाएंगी आपकी जान, जरूर पढ़े ये खबर
x

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारत में कोरोना के रोजाना एक लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. ऐसे में हेल्थ ऑथोरिटीज लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रही हैं. आइए आपको कुछ खास बातें बताते हैं जिन्हें ध्यान में रख आप वायरस के नए स्ट्रेन से खुद का बचाव कर सकते हैं.

1. घर में रहकर यदि आप बाहर से खाना ऑर्डर कर रहे हैं तो ये आपके लिए खतरे से खाली नहीं होगा. इस तरह के ऑर्डर की पेमेंट ऑनलाइन करें. कैश लेन-देन से बचें और ऑर्डर लेने से पहले हाथों में ठीक से ग्लव्स पहनें.'
2. किसी भी चीच को छूने के बाद साबुन या सैनिटाइजर से अच्छे से हाथों को धोएं. कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर अलग कमरे में रहें. अपने कपड़ों या बर्तनों के संपर्क में घर के अन्य सदस्यों को न आने दें.
3. यदि आप घर में भी मास्क पहनकर रह रहे हैं तो ध्यान रखें कि वो डिसइंफेक्टेड होना चाहिए. मास्क खराब होने की स्थिति में उसे इधर-उधर फेंकने की बजाय जला दें या फिर जमीन में गाड़ दें.
4. यदि घर का कोई सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है तो बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को उससे ज्यादा खतरा है. इसलिए रोगी से निश्चित दूरी बनाकर रखें.
5. आपके कमरे में ही टॉयलेट की सुविधा होनी चाहिए और ध्यान रखें कि कोई भी बाहरी व्यक्ति उस कमरे में दाखिल न हों. दूसरा, टॉयलेट या घर के दरवाजों के हैंडल को छूने के बाद उसे अच्छे से सैनिटाइज करें.
6. यदि घर का कोई सदस्य या बाहरी व्यक्ति आपके कमरे में आ भी रहा है तो उससे कम से कम 1 से 3 मीटर की निश्चित दूरी बनाकर रखें. फेस मास्क पहनकर ही सामने वाले से बात करें.
7. घर में रहते हुए भी हर वक्त मास्क पहनकर रहें. किसी भी सरफेस को छूने से पहले हाथों में ग्लव्स पहनें. ग्लव्स उतारने के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं
8. घर में साफ-सुथरी जगह पर आप ज्यादा सुरक्षित हैं, लेकिन अगर आपको कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत सरकारी हेल्पलाइन नंबर या किसी नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें.
9. दूसरे लोगों से संपर्क करने या कोई खास संदेश देने के लिए सोशल नेटवर्क का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें. खांसने या छींकने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं.
10. फोन, रिमोट या चाबी जैसी चीजों का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें भी सैनिटाइज करें. लिफ्ट या बिजली के स्विच को प्रेस करने के लिए टूथ पिक या माचिस की तिल्ली जैसी चीजों का प्रयोग करें.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story