COVID-19

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामले 500 के पार

Teja
6 April 2023 12:52 PM IST
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामले 500 के पार
x

राष्ट्रीय : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना के 500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं मंगलवार की तुलना में पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि हुई है। खास बात रही कि बुधवार को किसी की कोरोना के कारण मौत नहीं हुई है।

जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के 509 केस सामने आए हैं। वहीं पॉजिटिविटी रेट में इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 26.54 प्रतिशत हो गई है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में 424 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। राहत की बात है कि दिल्ली में मंगलवार की तुलना में आज कोरोना के मामलों में कमी देखी गई।

अब दिल्ली में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 1795 हो गई है। खास बात है कि मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 521 मामले सामने आए थे, जबकि एक मरीज की मौत हुई थी। इससे पहले सोमवार को 293, शनिवार को 416 और रविवार को 429 कोरोना के मामले सामने आए थे।

अगर नोएडा की बात करें तो बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड 47 नए संक्रमित मिले हैं। 41 मरीज संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं। कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 206 हो गई है। वर्तमान में आठ संक्रमित कोविड अस्पताल में भर्ती है। 198 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

Next Story