COVID-19

पुलिस विभाग में फूटा कोरोना बम, एसपी रैंक के 10 अधिकारी समेत 600 पुलिसकर्मी संक्रमित, DGP ने दी जानकारी

jantaserishta.com
26 April 2021 2:03 PM IST
पुलिस विभाग में फूटा कोरोना बम, एसपी रैंक के 10 अधिकारी समेत 600 पुलिसकर्मी संक्रमित, DGP ने दी जानकारी
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर.

उत्तराखंड (Uttarakhand) में कोरोना (Coronavirus) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा हैं. ऐसे में वहां के डीजीपी अशोक कुमार (Ashok Kumar) ने बताया कि 600 से अधिक पुलिस और 10 एसपी रैंक के अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उत्तराखंड में रोजाना 3000 हजार से अधिक कोरोना के मामले दर्ज हो रहे हैं


कोविड की दूसरी लहर के बीच पुलिस के करीब छह सौ अधिकारी, कर्मचारी संक्रमित चल रहे हैं। राहत की बात यह है कि सिर्फ एक पुलिसकर्मी को छोड़कर सभी की स्थिति सामान्य बनी हुई है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि नब्बे फीसदी पुलिसकर्मियों को डबल वैक्सीन लग चुकी है। अब सिर्फ बीमार पुलिस कर्मियों को ही टीका नहीं लग पाया है। इस कारण कोविड की दूसरी लहर के बीच पुलिस फोर्स काफी हद तक सुरक्षित बनी हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल संक्रमित चल रहे छह सौ में से सिर्फ एक महिला पुलिस कर्मी गंभीर स्थिति में है।
गर्भवती होने के कारण उन्हें टीका नहीं लग पाया था, शेष पुलिस सभी पुलिस कर्मी फिलहाल स्वस्थ्य हैं। पुलिसकर्मियों की रिकवरी भी तेजी से हो रही है। कुंभ ड्यूटी के बाद पुलिस कर्मियों में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। गौरतलब है कि टीकाकरण से पूर्व पहली लहर में करीब दो हजार पुलिस कर्मी संक्रमित हुए थे। जिसमें कुछ का निधन भी हुआ है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story