COVID-19

एक और थाना प्रभारी की कोरोना से मौत...राजधानी के निजी हॉस्पिटल में थे भर्ती

Admin2
10 Oct 2020 8:13 PM IST
एक और थाना प्रभारी की कोरोना से मौत...राजधानी के निजी हॉस्पिटल में थे भर्ती
x
कोरोना का कहर जारी है.

सहारनपुर : पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है. जनपद सहारनपुर में नागल थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह अंबावत का आज स्वर्गवास हो गया है। अभी कुछ दिनों पहले उन्हें सरसावा थाने का चार्ज सौंपा गया था लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वह चार्ज नहीं ले पाए थे। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे हुआ निधन। नागल में तैनाती के दौरान लॉकडाउन में सख्ती से लाकडाउन का पालन कराया था। 15 सितंबर को जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बीते 26 दिनों से कोरोना से जंग लड़ते हुए आज जंग हारे।

मिली जानकारी के अनुसार आज वह बीमारी से जंग लड़ते हुए हार गए। उनके निधन से जनपद सहारनपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। जितेंद्र सिंह अंबावत अपनेमिलनसार व्यवहार और जनता से सीधे संवाद के लिए हमेशा याद किए जाते रहेंगे।


Next Story