
कोरोना : देश में फैल रहा कोरोना वायरस (India Corona Virus) एक बार फिर चिंता का कारण बन रहा है. आए दिन नए मामलों में भारी इजाफा हो रहा है. पिछले कुछ दिनों में हजारों मामले सामने आ रहे हैं। इससे लोग अत्यधिक भय महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में मामले सामने आए। 24 घंटे के भीतर 11,000 से अधिक नए मामले सामने आए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक 2,21,725 लोगों की कोरोना जांच की गई और 11,109 नए मामले सामने आए. यह कल के मुकाबले 9 फीसदी ज्यादा है। मालूम हो कि कल 10,158 मामले सामने आए थे. वहीं देश में एक्टिव केसों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई है. अभी 49,622 केस एक्टिव हैं। अब तक 4,42,16,583 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 29 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 5,31,064 हो गई है।





