मनोरंजन

कॉमेडियन राजीव निगम पर टूटा दुखों का पहाड़...बेटे देवराज का हुआ निधन

Rounak Dey
9 Nov 2020 10:14 AM IST
कॉमेडियन राजीव निगम पर टूटा दुखों का पहाड़...बेटे देवराज का हुआ निधन
x
अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को गुदगुदाने वाले मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर राजीव निगम |

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को गुदगुदाने वाले मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर राजीव निगम (Rajiv Nigam) पर एक के बाद एक दुखों का पहाड़ टूट रहा है. हाल ही में उनके पिता की मृत्यु हो गई थी और अब उनके छोटे बेटे देवराज का भी निधन हो गया. इस बात की जानकारी खुद राजीव निगम ने दी है. राजीव के बेटे ने (Rajiv Nigam Son Passes Away) उनके जन्मदिन के मौके पर अंतिम सांस ली. एक्टर के मुताबिक, उनके केक काटने से पहले ही उनके बेटे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

राजीव निगम के बेटे की अचानक हुई मौत के बाद उनके घर में मातम पसर गया है. राजीव निगम ने खुद बेटे के निधन की जानकारी सबको दी है. उन्होंने एक पोस्ट में बेटे के जाने पर दुख जाहिर करते हुए लिखा- 'ये कैसा सरप्राइज मिला है मेरे जन्मदिन पर. मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ कर चला गया, बिना बर्थडे का केक काटे. पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है क्या.'

राजीव के बेटे ने लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट (मुंबई) स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली. 'हर शाख पर उल्लू बैठा है' के एक्टर ने बेटे के साथ एक फोटो शेयर की है. राजीव के बेटे देवराज को खराब तबीयत के चलते वेंटिलेटर पर रखा गया था. वह करीब 2 साल से वेंटिलेटर पर थे. इस बात की जानकारी एक्टर ने साल 2018 में दी थी. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया था कि आखिर उन्हें क्या हुआ है.

Next Story