राजस्थान

सोनिया गांधी से आज मुलाकात करेंगे CM गहलोत, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Renuka Sahu
27 Feb 2022 2:46 AM GMT
सोनिया गांधी से आज मुलाकात करेंगे CM गहलोत, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
x

फाइल फोटो 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के दिल्ली दौरे के बाद सीएम गहलोत अशोक गहलोत आज 27 फरवरी को दिल्ली जाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के दिल्ली दौरे के बाद सीएम गहलोत अशोक गहलोत आज 27 फरवरी को दिल्ली जाएंगे। सीएम रविवार सुबह 8 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 9 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात। सीएग गहलोत के अचानक दिल्ली यात्रा का कारण स्थानीय कार्यक्रम बताया गया है। कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह भी नहीं बताया गया है कि सीएम वापस कब आएंगे। लेकिन माना जा रहा है कि सीएम आज शाम तक जयपुर लौट आएंगे।

पुरानी पेंशन बहाली को देशभर में भुनाना चाहती है कांग्रेस
माना जा रहा है कि गहलोत कैबिनेट फेरबदल-2 पर चर्चा हो सकती है। एक चर्चा यह भी पुरानी पेंशन स्कीम को कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने पर मंथन हो सकता है। गुजरात चुनाव से पहले पार्टी पुरानी पेंशन स्कीम के मुद्दे को देशभर में भुनाना चाहती है। पुरानी पेंशन बहाली समेत तमाम बजट की घोषणाओं को लेकर बीते तीन दिन में कर्मचारी, कारोबारी सहित तमाम वर्गों के हजारों लोग गहलोत से मिलकर आभार जता चुके हैं।
सीएम गहलोत ने दिसंबर में दिए थे फेरबदल के संकेत
पिछले साल 21 नवंबर 2021 को गहलोत कैबिनेट का फेरबदल किया गया था। गहलोत कैबिनेट में पायलट कैंप को विशेष तरजीह मिली थी। निर्दलीय जीत कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों को कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं मिल पाई थी। इन विधायकों ने पायलट कैंप की बगावत के समय सीएम गहलोत का साथ देकर सियासी संकट से उबार लिया था। असंतुष्ट विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए सीएम गहलोत ने 1 दिसंबर 2021 को संकेत दिए थे कि राजस्थान में फिर कैबिनेट का फेरबदल होगा। सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में एक और कैबिनेट फेरबदल हो सकता है। सीएम ने राजधानी जयपुर में पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक के बाद अंसतुष्ट विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए ये संकेत दिए थे। सीएम ने कहा, कई विधायक, जो कठिन समय के दौरान कांग्रेस के साथ खड़े रहे उन्हे हाल ही में नवंबर में किए गए कैबिनेट विस्तार और फेरबदल में शामिल नहीं किया जा सका है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में काम में बाधा न आए। पार्टी आलाकमान ने अनुमति दी तो उन्हे एक और फेरबदल के दौरान कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।
पीसीसी चीफ डोटासरा ने भी किया था दिल्ली दौरा
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 25 फरवरी नई दिल्ली मे एआईसीसी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता की थी। इस दौरान राजस्थान प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने गहलोत सरकार के बजट की मुक्त कंठ से तारीफ की थी। अजय माकन ने कहा कि गहलोत सरकार ने पुरानी पेंशन लागू कर ऐतिहासिक कार्य किया है। कांग्रेस सरकार शुरू से कर्मचारियों की हितैषी रही है। माकन ने गहलोत की मुक्त कंठ से तारीफ यह संदेश देने की कोशिश की है कि राजस्थान में किसी प्रकार का सियासी संकट नहीं है। सभी एकजुट है।
Next Story