Top News

मुख्यमंत्री के नाम पर कब लगेगी मुहर, रमन सिंह ने बताया

Nilmani Pal
6 Dec 2023 2:51 PM IST
मुख्यमंत्री के नाम पर कब लगेगी मुहर, रमन सिंह ने बताया
x

रायपुर। 2-3 दिन में पर्यवेक्षक रायपुर आएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। यह बात रमन सिंह ने पत्रकारों से कही। वही जब प्रोटेम स्पीकर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, विधानसभा के सबसे सीनियर विधायक को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। इस समय बृजमोहन जी सबसे वरिष्ठ विधायक हैं…उन्होंने सबसे ज्यादा विधानसभा चुनाव जीता है।

मैं फिर कह रहा हूँ कि प्रदेश में कुछ अधिकारियों द्वारा वित्तीय समेत अन्य विषयों से संबंधित महत्त्वपूर्ण फ़ाइलों को 3 तारीख की बैक डेट अंकित कर बढ़ाया जा रहा है।

अब तो जनता ने भी अपना फैसला दे दिया है, अब भ्रष्ट अधिकारीयों को यह चेतावनी है कि उन्हें व्यक्ति विशेष को छोड़कर जनता… pic.twitter.com/1tQwoBjRQr

— Dr Raman Singh (@drramansingh) December 6, 2023

महादेव एप को लेकर डॉ रमन सिंह ने कहा, महादेव एप बड़ा स्पष्ट मामला है। सरकार बनते ही अवैध कामों के खिलाफ कार्रवाई में और तेजी आएगी। बुलडोजर कार्रवाई पर उन्होंने कहा, अफसरों को लगा अवैध कब्जों के खिलाफ बीजेपी रहती है। इसलिए सरकार बदलते ही अधिकारियों द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने इससे इंकार किया कि किसी ने अफसरों को बुलडोजर के लिए निर्देश दिया है।

Next Story