Top News

पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ मतगणना मॉक ड्रिल

Nil dhankar
2 Dec 2023 4:22 PM IST
पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ मतगणना मॉक ड्रिल
x

अंबिकापुर। विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को आने वाले है और प्रदेश के हाई प्रोफाइल सीटों में से एक अम्बिकापुर सीट के परिणाम जिले में सबसे अंतिम में आ पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां करीब 21 राउंड के बाद प्रत्याशियों की जीत हार का फैसला हो सकेगा।

दरअसल सरगुजा जिले की तीनों विधानसभा लुण्ड्रा, अंबिकापुर और सीतापुर की काउंटिंग पॉलिटेक्निक कॉलेज में होनी है। मतगणना के लिए जिला निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारियां कर ली है। जबकि सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए हैं।

तीनों विधानसभा की बात करें तो 14-14 टेबलों पर EVM से वोटों की काउंटिंग होगी, जबकि डाक मत पत्रों के लिए अलग से टेबल की व्यवस्था की गई है। सबसे पहले परिणाम लुण्ड्रा विधानसभा के लिए 18, राउंड में सामने आ सकेंगे, तो वही सीतापुर विधानसभा के लिए 19 राउंड की गिनती होगी। सबसे अंतिम परिणाम अम्बिकापुर विधानसभा का आ सकेगा जहां 21 राउंड्स में वोटों की गिनती की जाएगी। वहीं 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

Next Story