Top News

विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ

Nilmani Pal
10 Dec 2023 12:15 PM GMT
विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ
x

रायपुर। विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री बनते ही विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि, दो साल का बकाया धान का बोनस 25 दिसंबर को देंगे।

Image

मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ विधायक दल की बैठक में सर्व सहमति से अपना नेता चुना है। इस अवसर पर मैं बहुत आनंदित हूं और सबसे पहले मैं बीजेपी को धन्यवाद देता हूं। मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। और मोदी की गारंटी को पूरा करने का शत प्रतिशत काम करूंगा।18 लाख आवास का काम सबसे पहले करूंगा।

#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलने राजभवन पहुंचे। pic.twitter.com/IDGoZ8ezOP

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2023

कौन है विष्णुदेव साय

विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक और बड़े आदिवासी नेता हैं। वे 2 बार छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। चुनावी रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि इन्हें जिताइए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा। बैठक से पहले रमन सिंह ने कहा- छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम का पद भी हो सकता है।

Next Story