Top News

श्रेष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ता है विष्णुदेव साय, सीएम चुने जाने पर ओम माथुर ने दी बधाई

Nil dhankar
10 Dec 2023 4:17 PM IST
श्रेष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ता है विष्णुदेव साय, सीएम चुने जाने पर ओम माथुर ने दी बधाई
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। रायपुर के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है।

#WATCH BJP नेता विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुने जाने पर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कहा, “इससे बढ़िया और क्या निर्णय होगा, श्रेष्ठ कार्यकर्ता, अनुभवी कार्यकर्ता, अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे कार्यकर्ता को हमने चुना है, इससे अच्छा और क्या हो सकता है।” pic.twitter.com/8G97wOgBHg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2023

विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक हैं और प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता हैं। वे 2 बार छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि, इन्हें जिताइए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा। वहीं आज विधायक दल की बैठक से पहले रमन सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय के साथ भी पर्यवेक्षकों ने चर्चा की थी।

विष्णुदेव साय के बारे में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कहा, “इससे बढ़िया और क्या निर्णय होगा, श्रेष्ठ कार्यकर्ता, अनुभवी कार्यकर्ता, अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे कार्यकर्ता को हमने चुना है, इससे अच्छा और क्या हो सकता है।”

Next Story