Top News

मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने वाले टीएस सिंहदेव चुनाव हारे

jantaserishta.com
3 Dec 2023 5:00 PM IST
मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने वाले टीएस सिंहदेव चुनाव हारे
x

अंबिकापुर: इंतजार की घड़ी आखिर खत्म हो गई है। आज छत्तीसगढ़ के 90 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं, कांग्रेस में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, आरंग विधानसभा सीट से मंत्री शिव डहरिया हार गए हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी खुशवंत सिंह साहब ने जीत हासिल कर ली है। बता दें कि खुशवंत सिंह साहब ने करीब 16500 वोट से मंत्री शिव डहरिया को हराया है।

अंबिकापुर विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव चुनाव हार गए हैं। भाजपा के राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को महज 158 वोटों से हराया है।

हालांकि सिंहदेव ने रिकाउंटिंग की मांग की है। कुछ देर में फिर से काउंटिंग की जाएगी। जिसके बाद ही अंतिम निर्णय आएगा। बता दें कि सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। संभाग की 14 की 14 सीट कांग्रेस के हाथ से जा चुकी है।

धर्मजीत सिंह जीते

जनता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और लोरमी के बजाये तखतपुर से चुनाव लड़ने वाले दिग्गज नेता धर्मजीत सिंह ठाकुर ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को मात दे दी है।

छत्तीसगढ़ में 1181 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला सात और 17 नवंबर को ईवीएम में बंद हुआ था। यहां दो चरण में चुनाव हुआ था। पहले चरण में सात नवंबर को 20 सीटों पर तो दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story